चाईबासा, सितम्बर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा की अध्यक्षता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के निमित्त रायशुमारी बैठक हुई। बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को नमन किया गया। बैठक में जिला महिला कांग्रेस कमेटी, प. सिंहभूम के पदाधिकारी तथा सदस्य शामिल हुए और नए जिलाध्यक्ष चयन को लेकर अपनी राय रखी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन के नए तेवर से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। संगठन की मजबूती के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.