रामपुर, अगस्त 5 -- बिलासपुर। रालोद के प्रदेशध्यक्ष दिलनवाज़ खान ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसका कार्यकर्ता होता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगो को रालोद की सदस्यता ग्रहण करवाएं। सोमवार को नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी में रालोद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील सहित जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेशध्यक्ष दिलनवाज़ खान, जम्मू कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान और संगठन महासचिव दिलप्रीत कोहली ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसका कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता चाहे तो संगठन को शहर से लेकर गांव तक मजबूत कर सकता है। कार्यकर्ता के बिना संगठन अधूरा रहता है और कभी भी मजबूती प्रदान नहीं कर सकता।इसलिए अधिक...