मैनपुरी, फरवरी 17 -- शहर के ज्योति रोड स्थित गोपी नगर में सोमवार को सपा सैनिक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम विलास सिंह यादव और मंडल प्रभारी जागेश्वर सिंह यादव ने छविराम सिंह उर्फ सत्यवीर सिंह को मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान छविराम सिंह ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सोमवार को स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान रक्षपाल सिंह चौहान का मंडल प्रभारी जागेश्वर सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष प्रेम विलास सिंह यादव ने स्वागत किया। मंडल प्रभारी जागेश्वर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष प्रेमविलास सिंह यादव ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.