देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की समीक्षा की गई। संगठन के जिला प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डा. मोहसिन ख़ान ने कहा कि संगठन की ताकत के बल पर ही सत्ता परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की कर्मठता का ही परिणाम है कि एसआईआर में भाजपा के सभी साजिश धराशायी हो गया है। जब साजिश विफल हुई तो अब भाजपाई जगह-जगह बूथों पर बीएलओ को डरा-धमकाकर मत चोरी का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में अंतिम समय तक सतर्क और चौकन्ना रहना बेहद जरूरी है, तभी लोकतंत्र की मर्यादा बचेगी और सत्ता परिवर्तन की निर्णायक लड़ाई जीती जा सकेगी। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने एसआईआर कार्य में जुटे समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जब तक इस लोक...