मेरठ, दिसम्बर 17 -- बहसूमा। क्षेत्र के गांव मौड़खुर्द में भाकियू तोमर की सभा प्रधान इंतेजार देशवाल के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने संगठन के विस्तार एवं एकजुटता के लिए प्रेरित किया। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का किसानों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। संजीव तोमर ने कहा कि संगठन किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहा है। कहा कि बिजली विभाग किसानों एवं मजदूरों के घरों पर जबरन बिजली मीटर थोप रहा है। कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है लेकिन उसके बाद भी किसानों की अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि तहसील मवाना में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में 30 दिसंबर को एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अपनी मांगों को रखेंगे। वहीं, प्रधान इंतेजार देशवाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया। उनके साथ में पांच दर्जन कार्यकर्ता भी शा...