बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन रिटायर का वार्षिक सम्मेलन सह पिकनिक का आयोजन सिटी पार्क में किया गया। अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम में से अधिकांश के बच्चे रोज़गार अथवा अन्य कारणों से शहर से बाहर रहते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए आपसी सहयोग, देखरेख व सहभागिता के उद्देश्य से एसोसिएशन की आवश्यकता महसूस की गई। संगठन का मूल उद्देश्य है कि एक-दूसरे का ध्यान रखा जाए व बाहर रह रहे साथियों के छोटे-मोटे कार्य बोकारो आए बिना ही सुचारु रूप से सम्पन्न किए जा सकें। उन्होंने कहा कि बीएसएल ने हमें पहचान, सम्मान, सुरक्षित भविष्य, सामाजिक प्रतिष्ठा व सशक्त जीवन प्रदान किया। नगर सेवा के महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों के...