मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विराट भूमिहार ब्राह्मण जनाक्रोश यात्रा के सदस्यों ने डॉ. विजयेश कुमार के आवास पर रविवार को समीक्षा बैठक की। इसमें संगठन का विस्तार पंचायत स्तर पर किए जाने का निर्णय हुआ। बैठक की शुरुआत में डॉ. विजयेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत से किया। सभी ने एक सुर से जनाक्रोश यात्रा की तारीफ की। बैठक के अध्यक्ष सुखदेव ओझा ने बिना कंसल्टेंसी के जातीय सूची तैयार करने पर सवाल खड़े किए। डॉ. विजयेश ने कहा कि प्रमंडलीय सर्वे में भूमिहार ब्राह्मण को अलग से जातीय सूची में शामिल करने का आश्वासन डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दिया है। ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन कर सरकार को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा। अधिवक्ता डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने शामिल लोगों से जनाक्रोश यात्रा हुई त्रुटि सामने लाने की बात कही। बैठक में मुखिया अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.