लोहरदगा, दिसम्बर 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में अटल भवन गुदरी बाजार में नगर मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में गुरूवार को मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजबिहारी प्रसाद ने संस्मरण सुनाया कि वाजपेयी जी संगठन को मजबूती प्रदान करने के दृष्टि से तीन बार लोहरदगा आए थे। ओम प्रकाश सिंह जब लोहरदगा जिला के तत्कालीन अध्यक्ष थे। तो अटल जी का आगमन लोहरदगा में हुआ था और उस समय 101 तोरण द्वार बनाए गए थे। 51 हजार रुपए की थैली उन्हें संगठन के लिए समर्पित की गई थी और खुली जीप में उनका नगर भ्रमण का शानदार कार्यक्रम संपन्न हुआ था। जन स...