संभल, फरवरी 1 -- जुनावई। थाना क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे चौराहे पर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार से लौट रहे एक ग्रामीण को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्मपाल पुत्र हुकुम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजुआ नगला गांव के धर्मपाल बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्मपाल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जुनावई में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। सूचना मिलने पर धर्मपाल के परिजन अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। --------- टेंप...