मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- मुरादाबाद। सख्त चेतावनी के बाद भी टाउन हॉल पर अवैध तरीके से मंगल बाजार लगाया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही दूर दराज इलाकों के व्यापारी टाउन हॉल पहुंचे फडों को सजाना शुरू कर दिया। इससे टाउन हॉल और चौमुखा पुल पर जाम की हालात बनने शुरू हो गए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम की टीम टाउन हॉल पहुंची और कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर अवैध रूप से लगाए जा रहे मंगल बाजार को हटवाने की कार्रवाई की। कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया गया। हालांकि बाद में सामान को लिखित रूप से माफी मांगने के बाद वापस कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...