शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- जैतीपुर। थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक दूध वेंडिंग मशीन चुरा ली।मशीन निर्माणाधीन मकान के कमरे में रखी थी। चोरी हुई मशीन की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। मकरंदपुर निवासी राजू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बुधवार रात 11 बजे तक जागा था। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने उसकी निजी दूध वेंडिंग मशीन चुरा ली। सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...