शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो नंबर-11 टीएलआर 3- डीएम को मांग पत्र सौंपते आशुतोष सिंह। तिलहर। खुदागंज का नाम रोशन सिंह नगर किए जाने को लेकर वकील आशुतोष सिंह आशु ने डीएम को पत्र सौंपा। निगोही निवासी विधायक सलोना कुशवाहा के प्रतिनिधि वकील आशुतोष सिंह आशु ने कहा कि देश को स्वतंत्र करने में अपना बलिदान देने वाले क्रांतिवीर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर खुदागंज का नाम रोशन सिंह नगर घोषित किया जाए। उन्होंने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र सौंपकर खुदागंज कस्बे का नाम बदलकर रोशन सिंह नगर किए जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.