प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का संगमतट आने का क्रम मंगलवार से ही शुरू हो गया। पूरे दिन मेला क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए डायवर्जन लागू किया गया और लोग अपने सामान बांधे करीबियों के शिविर में दाखिल होते रहे। प्रशासनिक अफसरों का अनुमान है कि मंगलवार को ही 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य स्नान किया जबकि 14 और 15 जनवरी को पर्व के दिन यह आंकड़ा एक करोड़ के पार हो सकता है। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को है, लेकिन लंबे समय से पर्व के 14 जनवरी को पड़ने के कारण तमाम लोग इसे बुधवार को भी मनाएंगे। दो दिनों का यह पर्व मेला प्राधिकरण के लिए मौनी अमावस्या की रिर्हसल भी है क्योंकि महज चार दिनों के भीतर ही माघ महीने का सबसे प्रमु...