जामताड़ा, जनवरी 14 -- संक्रांति पर सेंदरा के साथ संपन्न हुआ महापर्व सोहराय कुंडहित, प्रतिनिधि। बुधवार को मकर संक्रांति के दिन आदिवासी बहुल धोबना, बरमसिया, बाघाशोला, ताराबाद, कालीपाथर सहित प्रखंड क्षेत्र के तमाम आदिवासी गांवों मे मनाया जा रहा पांच दिवसीय महापर्व सोहराय सेंदरा(सामूहिक शिकार) के साथ संपन्न हो गया। महापर्व सोहराय प्रकृति पुजा के साथ साथ भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। महापर्व के पांचो दिन अलग अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संक्रांति के दिन सूरज उगने के पहले समुदाय के लोग स्नान आदि कर तरह-तरह के पकवानों का भोजन कर पुरुष लोग सेंदरा यानी शिकार करने के लिए वन जंगल की ओर जाते हैं। धोबना के मांझी हड़ाम कारोबारी हांसदा, नायकी बाबुश्वर मुर्मू, साइलेन मुर्मू, प्रकाश मुर्मू, जयसिंह मुर्मू, ताराबाद गांव के माझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.