रांची, जनवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने मोरहाबादी मैदान में मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को नमो पतंग महोत्सव मनाया। समिति के संरक्षक एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा यह पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है। यह अत्यंत श्रद्धा एवं उत्सव का पर्व है। इस दिन दान, स्नान, जप और तप का हमें अक्षय फल मिलता है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, नकारात्मक से सकारात्मक और आलस से कर्म की ओर जाने के लिए प्रेरित करता है। पांच सौ पतंग और कंबल का वितरण बच्चों और युवा साथियों के बीच 500 से ज्यादा नमो पतंग बांटे गए। साथ ही धागे, लटेर भी दिए गए। पतंग पर प्रधानमंत्री की फोटो छपी थी। मौके पर संजय सेठ ने 500 कंबल महिलाओं व पुरुषों को वितरत किए। छोटे बच्चों को खि...