सीतापुर, जून 27 -- मिश्रिख, संवाददाता। थाना नैमिषारण्य के ग्राम ठाकुर नगर निवासिनी मंजू देवी पुत्री देवी दयाल पत्नी महेश बाबू ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम ठाकुर नगर में स्थित भूमि पर गांव के ही निवासी दबंग राम किशोर पुत्र महादेव प्रसाद, महेश, संतोष पुत्र मंजरीधर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उपरोक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में पीड़िता के नाम अंकित है। वह इस भूमि की संक्रमणीय भूमिधर है। पीड़िता ने तहसील में धारा 24 का वाद दायर किया गया है। जो विचाराधीन है। साथ ही नक्शा की कार्यवाही भी चल रही है। फिर भी दबंग अवैध रूप से उपरोक्त भूमि पर जबरिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता के पुत्र विकास कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.