रामगढ़, सितम्बर 1 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। लइयो आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक भेलगढ़ा स्थित संथाल उपेल क्लब सभागार में संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि मांडू प्रमुख चंद्रमणी देवी, विशिष्ट अतिथि बारुघुटू मध्य पंचायत की मुखिया सावित्री यादव, केदला उत्तरी के मुखिया गिरधारी महतो, पंचायत समिति सदस्य अनामिका सिन्हा, पंसस इंदू देवी, बीपीएम अनुपमा सिन्हा, बीपीओ भास्कर, पीआरपी चित्राणी देवी उपस्थित थे। इस मौके पर समिति ने साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन किरण देवी और सोनी देवी ने किया। इस मौके पर सर्व सम्मति से अध्यक्ष रेणु देवी, सचिव बबीता देवी और कोषाध्यक्ष हसीना बानो को चुना गया। मौके पर मुख्य रुप से मोनी देवी, सुमन देवी, गुणी देवी, सुजाता देवी, सुनीता देवी, हेमंती देवी...