सिमडेगा, मई 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लचरागढ़ के अजिविका महिला संकुल संगठन के बैंक खाते से अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष ब्रिजित कंडुलना, सचिव सपना देवी और कोषाध्यक्ष रोहिणी देवी ने थाना में आवेदन देकर 61,97,300 रुपए अवैध निकासी की शिकायत की है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया कि एक मई से आठ मई के बीच गलत तरीके से निकासी की गई है। उन्होंने बताया कि संकुल संगठन का बैंक खाता बीओआई लचरागढ़ में है। अध्यक्ष ब्रिजित कंडुलना ने बताया कि बैंक खाते से अवैध निकासी की जानकारी उन्हें 13 मई को हुई। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने बीओआई लचरागढ़ शाखा से चार चेकबुक मंगवाया था जो उन्हें पोस्ट आफिस के माध्यम से कार्यालय के पते पर पहुंचने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पोस्ट आफिस से उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.