जमशेदपुर, जून 11 -- बर्मामाइंस स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीपीएम विद्यालय के परिसर में मंगलवार को संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले 15 विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। इसके बाद विशेषज्ञ योग प्रशिक्षण मोना भूमिज की देखरेख में योग सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीआरपी राजेश कुमार ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। यह न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि तनाव को कम कर मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.