प्रयागराज, जून 6 -- मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला स्तर पर संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण जैसे विषयों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान की कार्ययोजना को लेकर शुक्रवार को भाजपा महानगर की कार्यशाला एक होटल, जबकि यमुनापार की कार्यशाला सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। दोनों कार्यशालाओं के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संत बख्श सिंह ने कहा कि त्याग-तपस्या के बाद सत्ता मिली और पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 साल सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि पी...