मुजफ्फरपुर, जून 22 -- गायघाट, एक संवाददाता। मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर शनिवार को भाजपा पश्चिमी मंडल ने गांधी आश्रम में संकल्प सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल और विकसित भारत के अमृत काल पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों पर चर्चा की। वहीं कार्यकर्ता से घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। मौके पर अरविंद कुमार अविचल, जयशंकर कुमार, सुरेन्द्र सिंह, डॉ. मुकेश सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, आदित्य साहिल, रामनरेश सिंह, विपिन सिंह, संजय साह व उमेश मांझी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.