हरदोई, जून 15 -- बेहंदर। विकसित भारत संकल्प सभा का कार्यक्रम बेहंदर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार कक्ष में बतौर मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेंहदर के भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपेंद्र मिश्रा ने की। विकसित भारत संकल्प गरीब कल्याण सेवा सुशासन के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सांसद अशोक रावत ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत बताया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह ने भी सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचने को कहा। महामंत्री संतोष तिवारी, महेश सिंह चौहान, निर्भय वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.