बलरामपुर, नवम्बर 19 -- बलरामपुर संवाददाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारी ने उनके किए गए कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष शिव लाल ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी भारत रत्न से सम्मानित की गई थी।उन्होंने किसानों, व्यापारियों, देश की जनता के लिए काफी काम किया है। जब भारत देश आजाद हुआ। देश में कोई संसाधन नहीं था। तब उन्होंने देश हित में काम किया है। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा व भारत की एकता संप्रभुता को मजबूत करने के लिए समर्पित था। उनकी दूरदर्शिता साहस व निर्णायक नेतृत्व आज भी देश के लिए प्रेरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.