आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल में बुधवार को प्रबुद्ध समागम हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों का कार्यकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है। मोदी की सरकार का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृत काल की शुरुआत की गई है। 2014 से पहले हमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.