कुशीनगर, मार्च 9 -- पडरौना, निज संवाददाता। शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने कहा है कि संकलन केंद्र प्रभारी पर एफआईआर करना जुल्म का प्रतीक है। कुशीनगर के शिक्षक नेताओं से घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कहा है कि संकलन केन्द्र प्रभारी पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। शिक्षक संघ के नेताओं से बातचीत में शिक्षक विधायक ने कहा कि संकलन केंद्र प्रभारी ने 2:10 पर जिला विद्यालय निरीक्षक को दूरभाष से सूचना दी। जब कोई उत्तर नहीं मिला तो पुनः 3 बजे सूचना दी। तब जिले से बताया गया कि कापियां ढूंढवायी जा रही हैं। बिना दोष के ही संकलन केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज करना अन्याय है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय खुद देखें कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस घटना की जानकारी उनको कब दी है। उन्होंने आगे कहा कि जब कॉपियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.