गढ़वा, अक्टूबर 7 -- गढ़वा। सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विनोद केशरी व प्रमोद केशरी मौजूद थे। उन्होंने अपने माता स्व लालती देवी के 23वां पुण्य तिथि पर भंडारा में शामिल होकर सहयोग किया। विनोद ने कहा की सोशल वर्कर संस्था की ओर से चलाए जा रहे फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट सराहनीय है। संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा लोग भंडारा में अलग अलग मौके पर लगातार सहयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि संस्था 96वां सप्ताहिक भंडारा करने में सफल रहा। मौके पर संस्था के शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, पियूष गुप्ता, यश गुप्ता, अमित केशरी, अविनाश केशरी, संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांश्यकार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...