सीवान, मई 24 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के हुसैनगंज चट्टी पर स्थित श्री जगदीश्वर हनुमान मंदिर के छठे स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार से महायज्ञ की शुरुआत की गई। सात दिवसीय श्री संकटमोचन हनुमत महायज्ञ के कलश यात्रा में भरौली मठाधीश श्री रामनारायण दास जी महाराज के सानिध्य में डीजे, हाथी, घोड़े, रथ के साथ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीत और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पण्डित मनीष तिवारी ने बताया कि 23 से 29 मई तक चलने वाले इस महायज्ञ को लेकर निकलने वाली कलशयात्रा यज्ञस्थल से बघौनी, दरवेश पुर होते हुए माहपुर दाहा नदी में यजमान दम्पति जगदीश साह एवं विन्दा देवी के उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भराई कर पुनः यज्ञ स्थल पर वापस पहुंची। इस महायज्ञ को लेकर सारी तैयारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.