सिमडेगा, नवम्बर 11 -- सिमडेगा। जिले में धान की कटाई शुरू हो गई है। धान कटनी के शुरु होने के साथ ही खेतों में पक कर तैयार धान की फसलें अब धीरे धीरे खलिहानों में पहुंचने लगी है। हालांकि धान कटनी कार्य में मजदूरों की कमी ने प्रभावित किया है। जिले में मजदूर की कमी से धान की कटनी में तेजी नहीं आ रही है। इससे तैयार होने के बावजूद खेत में ही धान की फसल खड़ी है। जिससे किसान परेशान हैं। यह स्थिति जिले के लगभग सभी प्रखंडों में हैं। इसका कारण यह है कि गांवों से अधिकांश मजदूर रोजी रोटी के लिए परदेश चले गये हैं। वहीं जो गांव में है, उनमें से कई शहर में दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं। शेष बचे मजदूर एक किसान के खेत का धान काटने के बाद ही दूसरे किसान का धान काटने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक तानेबाने में आयी कमी से भी किसानों को मजदूरों का संकट झेलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.