फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। मथुरा की जेल में निरुद्ध माफिया अनुपम दुबे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मऊदरवाजा थाने मे एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें उनके समेत नौ लोग नामजद हुये हैं। अब पुलिस इसमें जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। बहादुरगंज मोहल्ला निवासी एकलव्य कुमार ने फतेहगढ़ के कसरट्टा मोहल्ला निवासी माफिया डॉ.अनुपम दुबे के अलावा रणधीर यादव, संजू यादव, रमेश चंद्र यादव, राहुल यादव, ऋषभ यादव, देवेंद्र यादव निवासी अर्राह पहाड़पुर और खंदिया निवासी सचिन यादव व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...