दुमका, सितम्बर 29 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका में चारों ओर दुर्गा पूजा का उत्सवी माहौल छा गया हैं। रविवार को मां के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा की गई। मां के इस स्वरूप की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा पूरी निष्ठा के साथ की गई। दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में सुबह से ही पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां का यह स्वरूप अमोदा फलदायिनी हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इनका स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य हैं। इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला हैं। मां कात्यायनी की भक्ति और उपासना से अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष, चारों फलों की प्राप्ति होती हैं। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी रखा गया। मां कात्यायनी की पूजा से विवार संबधी समस्याएं दूर होती हैं। धार्मिक मान्यता हैं कि इनकी कृपा से योग्य वर और विवार की सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं।...