देवघर, मई 25 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के खड़कुवा गांव निवासी 24 वर्षीय विकास कुमार दास ने जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर षड्यंत्रपूर्वक उस पर हमला किया गया। दर्ज एफआईआर में कोड़वाडीह गांव निवासी निर्मल कुमार दास, गौरीपुर के बिहारी दास, सुंदरी गांव के कंचन कुमार दास, रिखिया थाना के डहुआ के रामेश्वर दास और रंजीत कुमार दास को आरोपी बनाया गया है। विकास ने बताया कि सभी आरोपियों ने मिलकर योजना बनाकर उसे राह चलते रोक लिया और हरवे-हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कुंडा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.