गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत रत्न भीमराव आंबेडकर के 134वीं जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कल तक अपने संगठन कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराने से परहेज करने वाले भी आज जय भीम का नारा लगा रहे हैं। हमें हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेना होगा। राज्य में एससी, एसटी, पिछड़ा / अल्पसंख्यक के अधिकार को खत्म करने के षडयंत्र के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करना होगा। यह सभी के साझा प्रयास से ही संभव है। कांग्रेस नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के विचारों को अमल करने की जरूरत है। कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी ने कहा कि डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.