प्रयागराज, मई 19 -- इंसानों के प्रति सबसे ज्यादा वफादार जानवर कुत्ता यानी श्वान माना जाता है। उसकी वफादारी के कई उदाहरण भी देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कुत्ते के प्रति लगाव का अनोखा मामला यमुनापार में देखने को मिला। उसकी मौत होने के बाद मालिक ने रविवार को श्वान की शव यात्रा निकाली और विधिविधान से दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार भी कराया। यही वजह है कि इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। पांडर गांव निवासी चंद्रमौली त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से एक विदेशी नस्ल का कुत्ता पाले थे, जो कि घर की रखवाली के साथ ही घर के सदस्य की तरह रह रहा था। प्यार से उसका नाम गोलू रखा गया था। चार दिन पहले वह अचानक बीमार हो गया। उसे शहर में जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी श्वान बचाया नहीं जा सका। पालतू कुत्ते की मौत से चं...