हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस। शहर के इगलास रोड स्थित विद्या नगर निवासी एक बच्चे की रविवार की शाम को श्वांस नली में दूध जाने से एक साल के बच्चे की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। रोते-बिलखते हुए परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। शहर के इगलास अड्डा विद्या नगर निवासी गोपाल (01) साल पुत्र अजीत को रविवार की शाम को परिजनों ने दूध पिलाया था। लेकिन दूध पिलाने के बाद कुछ देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक देखने के बाद बच्चे को मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.