बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- राजगीर में राष्ट्रीय महासम्मेलन संपन्न, पंकज कुमार पांडेय बने अध्यक्ष राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में आयोजित भारतीय श्रोत्रिय विकास परिषद के राष्ट्रीय महासम्मेलन में सर्वसम्मति से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नई कार्यकारिणी में पंकज कुमार पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सुनील पांडेय, उदय पांडेय और रवींद्र शांडिल्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। विजय कुमार पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव, राजेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और नागेंद्र पांडेय को वित्तीय सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। रंजय पांडेय, विकास पांडेय और दिनेश पांडेय को राष्ट्रीय सचिव तथा अनिल उपाध्याय को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्...