सहरसा, जनवरी 24 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2026 के अवसर पर बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सहरसा जिले का नाम रोशन हुआ है। सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आलोक राय एवं शिक्षक सह बीएलओ दिलीप कुमार का चयन श्रेष्ठ निर्वाचन प्रथाएँ पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। दोनों पदाधिकारियों का चयन सहरसा जिले से राज्यस्तरीय सम्मान के लिए किया गया है। जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, चयनित पदाधिकारियों को 25 जनवरी को आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। एसडीओ आलोकत राय को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन, प्रशासनि...