पटना, नवम्बर 20 -- Shreyasi Singh Profile: बिहार के जमुई से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 34 साल की विधायक श्रेयसी सिंह को पहली बार नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। श्रेयसी निशानेबाजी में भारत के लिए गोल्ड मेडल समेत कई पदक ला चुकी हैं। वह दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। श्रेयसी के पिता केंद्र में चंद्रशेखर और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों में मंत्री रहे थे। उनकी मां पुतुल कुमारी भी बांका से सांसद रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयसी सिंह जमुई जिले के गिद्धौर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 29 अगस्त 1991 को हुआ था। उनके परिवार की खेल और राजनीति में विरासत है। श्रेयसी के दादा कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे थे। वहीं, पिता दिग्विजय सिंह बांका लोकसभा से कई बार सांसद चुने गए। चंद्रशेखर की सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.