बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर और पंजाबी महासभा महिला इकाई की ओर से मंगलवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा का वाचन वृंदावन से आए स्वामी वरुण दास महाराज के द्वारा किया जा रहा है। कथा का आयोजन 16 फरवरी तक शाम 6 से 9 बजे तक किया जाएगा। महिला इकाई अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने कहा कि पंजाबी महासभा समाजिक कार्यों के साथ धार्मिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। कथा में यजमान संजय आनंद व सिम्मी आनंद रहे। कथा आयोजन में अध्यक्ष राम सेठी, अमित अरोड़ा, भावना सेठी, पूनम अरोरा, पूजा नारंग आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...