बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन में मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा में भक्तों ने आरती पूजन मनोकामना की। पंडित सुनील शास्त्री श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। शाम के सत्र में श्री हरि संकीर्तन मंडल भजन संध्या का आयोजन किया गया। रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, पंकज, सचिन सेठी, सौरभ आदि ने कई भजन प्रस्तुत किए। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ और शयन आरती के बाद सभी भक्तजनों में प्रसाद किया गया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष सुशील अरोरा, अश्विनी ओबेरॉय, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, हरीश लुनियाल, राजेश अरोरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...