रांची, मार्च 11 -- रांची। श्री साहित्य कुंज की ओर से नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में होली उत्सव मंगलवार को मनाया गया। गीत और कविता के माध्यम से सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रहनेवालों का मनोरंजन किया। वृद्धों के पैरों पर अबीर डालकर उन्हें अपनापन और स्नेह दिया। संस्था की संस्थापिका मनीषा सहाय ने कहा कि आप सब हमारे परिवार के समान हैं। आपके आशीर्वाद और प्रेम की कामना हमें आप तक ले आई है। मौके पर निर्मला कर्ण, प्रतिमा त्रिपाठी, मधुमिता साहा, स्मिता और प्रतिभा मिश्रा मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.