लोहरदगा, जनवरी 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। श्री सर्वेश्वरी समूह के महिला संगठन द्वारा मंगलवार को लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड के जवाल गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसके पूर्व अघोरेश्वर भगवान राम जी और गुरुदेव गुरुपद संभव राम जी के तस्वीर की विधिवत आरती-पूजन किया गया। अघोर पीठ वामदेव नगर गम्हरिया जशपुर के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरत मंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आलोक कुमार,कृष्ण कुमार मिश्रा, उदय सिंह की उपस्थिति में एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। जिसमें लोगों को समूह और उसके द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। पिछड़े क्षेत्र में समाज को संगठित करने तथा अधिकार एवं आदिवासी उत्थान पर जोर दिया गया। मौके पर नागेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.