रांची, जुलाई 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची एवं सिमडेगा की ओर से रविवार को फलदार और छायादार समेत औषधीय पेड़ के करीब आठ सौ पौधों का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। संगठन की ओर से सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान के पहले चरण जुरकेला गांव में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण का आह्वान किया गया। इस क्रम में ग्रामीणों के बीच पौधे बांट गए। वहीं, उपेंद्र नाथ शाहदेव के बागान में तीन सौ पौधे लगाए गए। सेवा शिविर में गंगा बड़ाईक, बालेश्वर सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव ने अपने विचार रखे। पौधरोपण कार्यक्रम के आयोजन में सुनील सहाय, आशुतोष कुमार, अशोक पांडेय, समरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, सीमा सिंह, ज्योति शाहदेव, शैलजा शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, प्रशांत सिन्हा, प्रता...