पलामू, अगस्त 2 -- मेदिनीनगर। श्री सर्वेश्वरी पौधारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को सुदना स्थित श्री सर्वेश्वरी बाल वाटिका के विद्यार्थियों के बीच पौधा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह मेदिनीनगर नगर निगम की पूर्व मेयर अरुण शंकर ने पौधा वितरण कर लोगों को प्रोत्साहित किया। पूर्व मेयर ने कहा हमारी संस्कृति हमेशा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता हैं। प्रकृति की पूजा हमारी परंपरा रही हैं। जीवन के प्रारंभिक काल से बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति अपनापन का भाव जागृत हों इसके लिए इस तरह का आयोजन जरूरी है। श्री सर्वेश्वरी समूह की मेदिनीनगर शाखा की उपाध्यक्ष सह ब्राइटलैंड स्कूल की चेयरमैन रागिनी राय ने श्री सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ज्योति बख्शी, प्रताप नारायण शाही, प्रचार मंत्री अनुराग सिंह, सुधीर सिंह आदि मौक...