गोरखपुर, सितम्बर 17 -- गोरखपुर। सत्यसाईं बाबा के शताब्दी वर्ष समारोह पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए 15024/15023 यशवन्तपुर-गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थाई ठहराव श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि यशवन्तपुर से 13 से 27 नवम्बर,2025 तक चलने वाली 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर देर रात 1.28 बजे पहुंचकर 1.30 बजे छूटेगी। जबकि गोरखपुर से 18 से 25 नवम्बर,2025 तक चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर सुबह 05.48 बजे पहुंचकर 5.50 बजे छूटेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.