जौनपुर, दिसम्बर 14 -- जौनपुर, संवाददाता। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद महाराज का 138वां जन्म महोत्सव बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में मनाया गया। श्री श्री ठाकुर के जन्म महोत्सव का शुभारंभ रविवार को सुबह 4:30 से पांच बजे तक वेद मांगलिक और शहनाई वादन से हुआ। तत्पश्चात पांच से साढ़े पांच बजे तक उषा कीर्तन, प्रभात फेरी और बाल भोग का कार्यक्रम हुआ। साढ़े आठ बजे शहर में शोभायात्रा शुरू हुई। इसका समापन 11: 50 बजे बीआरपी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर किया गया। 12:30 2:30 बजे तक धर्म सभा, इसके बाद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। तत्पश्चात भजन कीर्तन के बाद भंडारा के साथ महोत्सव का समापन हुआ। सत्संग विहार कमला नगर हुसैनाबाद के तत्ववाधान में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र महाराज का जन्म महोत्सव मनाया गया। शोभायात्रा रोडवेज, जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.