बदायूं, फरवरी 10 -- कलिपावन अवतार श्री श्री गौर निताई जी की 37वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वृंदावन की वैष्णव मंडली द्वारा 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन विरुआवाड़ी मंदिर में होगा। कार्यक्रम 11 फरवरी से प्रारंभ होकर 14 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 11 फरवरी को अधिवास संकीर्तन शाम साढ़े सात बजे से होगा। 12 एवं 13 फरवरी को सुबह 6 बजे से 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। साथ ही 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विरुआवाड़ी मंदिर से शहर के मुख्य मार्गों से होकर शोभायात्रा निकलेगी। 14 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे से ठाकुर जी का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ फूलों की होली होगी। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट के अध्यक्ष महाराज पंकज ने श्रद्व‌ालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आहवान किय...