लातेहार, दिसम्बर 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। श्री श्री उग्रतारा उच्च विद्यालय नगर परिसर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासी निकाय के सचिव लाल प्रदीप नाथ शाहदेव भी उपस्थित थे। प्रबंधन समिति एवं शासी निकाय की संयुक्त बैठक के बाद सर्वसम्मति से विद्यालय के शिक्षक गौतम कुमार दुबे को प्रधानाध्यापक की जिम्मेवारी सौंपी गई। उन्हें विद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ कार्यालय एवं शैक्षणिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानाध्यापक बनाए जाने पर श्री दुबे ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेवारी है। श्री दुबे के प्रधानाध्यापक बनने पर शिक्षक नाजिश अली खान, विजेंद्र उरांव, फौजिया परवीन, रूपा भगत, हसमतुल्लाह अंसारी, राम रंजन शर्मा सहित स्थानीय अभिभावकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.