फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में रामलीलाओं के आयोजन को अब केवल 10 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जिले की विभिन्न रामलीला कमेटियां अब रिहर्सल को अंतिम रूप दे रही है। दर्शकों के समक्ष शानदार प्रदर्शन करने के लिए कलाकार देर रात तक अभ्यास कर रहे हैं। वहीं रविवार को अवकाश वाले दिन दोपहर से रिहर्सल में जुट रहे हैं। श्रद्धा रामलीला के मंच पर इस बार राक्षसी पूतना उड़ती दिखाई देगी। भगवान राम और पूतना का युद्ध हवा में होगा। श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष कुछ नया प्रयोग किया जाता है। वह तकनीक का पूरा प्रयोग करती है। इस बार पूतना वध के दौरान वह 20 फुट उड़ती दिखाई देगी। राम-लक्ष्मण और पूतना बीच युद्ध भी हवा में होगा। इसमें जेसीबी और तारों का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा हर वर्ष की तरह हनुमान भी उड़ते दिखाई देंगे। इसके लिए प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.