कोडरमा, अप्रैल 17 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामंता कैंपस चाराडीह दुर्गा डेकॉर परिसर में श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा पांचवां संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार, मनोरम श्रृंगार, इत्र वर्षा, छप्पन भोग अर्पण,दरबार की साज-सजा और बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। बतौर यजमान यश अक्षय बसंत शामिल हुए, जबकि पूजा- अर्चना गौतम पांडेय ने कराई। दरबार में ज्योत चढ़ाने वालों की लंबी कतार लगी रही। मंडल अध्यक्ष जोशी कुमार ने बताया कि श्री श्याम सेवा मंडल की स्थापना ही श्याम बाबा का प्रचार-प्रसार और घर-घर ज्योत जलाने के उद्देश्य से किया गया है। कीर्तन की शुरुआत सत्यम कुमार ने गणेश वंदना आओ अंगना पधारों श्री गणेश जी के साथ हुई। इसके बाद भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें धीरज पांडेय ,आराध्या सिन्हा, पंकज केशरी, सत्यम सुरेश यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.