कोडरमा, दिसम्बर 30 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस वर्ष का अंतिम व मंडल का 15वां कीर्तन शिव वाटिका में हुआ। इस भक्ति संध्या में काफी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। आयोजन में निर्देशक की भूमिका निभा रहे चीकू सेठ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम ने विशेष भव्यता प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि श्री श्याम सेवा मंडल का वार्षिक उत्सव आगामी 19 एवं 20 जनवरी 2026 को ब्लॉक मैदान झुमरीतिलैया में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में श्याम भक्ति जगत के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल का आगमन होगा। मंडल ने सभी श्याम भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें। यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष द्वारा दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...